फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fire suddenly broke out mysteriously in the same house

Video: एक ही मकान में रहस्यमय ढंग से अचानक लग रही आग, घरवाले और ग्रामीण हैरान

Fri, 26 Jul 2024 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 05:07 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के गांव बस्तौली निवासी प्रताप शंकर शुक्ला और उनके परिवार के लोग अचानक घर में लग रही आग से दहशत में हैं। 24 घंटे में उनके घर में कई जगह आग लग चुकी है। 

विज्ञापन
fire suddenly broke out mysteriously in the same house
अचानक लग रही आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली की अमीरनगर चौकी क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। गांव बस्तौली निवासी प्रताप शंकर शुक्ला के घर में अचानक आग लग जा रही है, जिससे घरवाले और ग्रामीण हैरान हैं। रहस्यमय तरीके से लग रही आग का मामला आसपास गांवों में चर्चा का विषय बना है। आग लगने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


प्रताप शंकर शुक्ला के घर में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से शुक्रवार दोपहर तक कई स्थानों पर आग लग चुकी है। कभी गेट के पास का पर्दा जलने लगता है तो कभी अलमारी के पास रखा सामान। घरवाले एक जगह आग बुझाते हैं तो थोड़ी देर बाद दूसरे स्थान से धुंआ उठने लगता है। 
विज्ञापन




हालांकि इस आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मगर रहस्यमय ढंग से लग रही आग से घरवालों की नींद उड़ गई है। इसकी जानकारी होने पर अमीरनगर चौकी पुलिस भी गांव पहुंची। लोगों से जानकारी की, लेकिन आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। प्रताप शंकर शुक्ला के घरवाले आग लगने से हैरान और दहशत में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed