{"_id":"5e905b898ebc3e774630859c","slug":"fire-lakhimpur-news-bly402225386","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर सेंक्चुरी में भड़की आग से 30 हेक्टेयर जंगल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर सेंक्चुरी में भड़की आग से 30 हेक्टेयर जंगल जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी के कोरजोन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लगी आग से 30 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया। इससे बड़ी संख्या में पेड़ भी जल गए। तेज हवाओं के कारण आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड का सहारा लेना पड़ा।
दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी के चलतुआ और सेमल फाटा वन ब्लॉक में अज्ञात कारणों के चलते दोपहर में आग लग गई। फायर अलर्ट सिस्टम से वन विभाग को सूचना मिलते ही डीडी मनोज सोनकर, वार्डेन एसके अमरेश, तौफीक अहमद के नेतृत्व में वन कर्मियों की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और फायर ब्लोअर सिस्टम के अलावा टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास करने लगीं। जंगल में सूखी पत्तियों की अधिकता और तेज हवाओं के कारण आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि इसे बुझाना मुश्किल हो रहा था। इसे देखते हुए वन विभाग को एक फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच करीब 30 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया। आग लगने पर वन्यजीवों में भगदड़ मच गई।
डीटीआर के एफडी संजय पाठक ने बताया कि किशनपुर सेंक्चुरी में आग लगने से करीब 30 हेक्टेयर जंगल और घास के मैदान को नुकसान हुआ है। डीडी मनोज सोनकर आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर संबधित के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आग से दो घर समेत हजारों का सामान जला
मझगईं के गांव बेलाकलां में अचानक एक घर में आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस के एक घर को भी अपनी आगोश में ले लिया। इस अग्निकांड में घरों में रखा सामान और एक ट्रैक्टर जलकर नष्ट हो गया।
गांव बेलाकलां निवासी लियाकत के घर बृहस्पतिवार की शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोसी इश्तियाक के घर को भी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि मौके से कोई भी सामान नहीं निकाला जा सका। दोनों घरों में रखा सामान जल गया। लियाकत का एक ट्रैक्टर भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।