{"_id":"5e3c57cc8ebc3ee5b2733490","slug":"fire-lakhimpur-news-bly394868251","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरिया-बड़ागांव में लगी आग, चार घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतरिया-बड़ागांव में लगी आग, चार घर जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। अतरिया-बड़ागांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक घर से लगी आग ने विकराल रूप धारण करते हुए तीन अन्य घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। इससे तीनों ग्रामीणों के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल बना रहा।
बड़ागांव निवासी नबी आलम के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पास के ही उस्ताज अली, महरूद्दीन तथा मोहब्बत खां के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। तेज उठती लपटें देखते हुए पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घरेलू सामान, बैलगाड़ी, खाद की बोरियां, राशन, चारपाई, कपड़े सहित चारों घरों में हजारों का नुकसान हुआ है। देर शाम तक लोगों की भीड़ गांव में लगी रही।