फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire in Ramalakshana village rendered two poor families homeless

Lakhimpur Kheri News: गांव रामालक्षना में आग ने बेघर किए दो गरीब परिवार

Fri, 03 Apr 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fire in Ramalakshana village rendered two poor families homeless
रामालक्षना मे आग से जले घर। संवाद
बिजुआ। गांव रामालक्षना में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने दो गरीब परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। इस अग्निकांड में छप्परनुमा घरों में रखा सारा सामान, नकदी और एक परचून की दुकान जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान एक युवक भी झुलस गया।
विज्ञापन

गांव निवासी विनोद के घर में अचानक लगी आग तेजी से फैलकर पास ही नूतन देवी के घर तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों में भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित विनोद की मोटरसाइकिल, साइकिल, परचून की दुकान का सामान और करीब 20 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

नूतन देवी के परिवार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। उनके पति का हाल ही में निधन हुआ था और घर खर्च के लिए रखे 60 हजार रुपये नकद भी आग में जल गए। इसके अलावा मोबाइल फोन, अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी खाक हो गया। आग बुझाने के दौरान करन नामक युवक झुलस गया। घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed