{"_id":"64c95677e27d28368a00da44","slug":"fire-in-furniture-shop-loss-of-lakhs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-2971-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फर्नीचर की दुकान में लगी \nआग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Wed, 02 Aug 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
पलिया की छोटी पलिया रोड पर आग लगने के बाद उठतीं लपटें।
पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर छोटी पलिया जाने वाली रोड पर सांई मंदिर मार्ग से पहले एक फर्नीचर की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूर-दूर तक कोई न रहने के कारण लपटें उठती देखकर सूचना फायरब्रिगेड को दी गई। इसके बाद पहुंची फायरब्रिगेड ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
छोटी पलिया व सांई मंदिर जाने वाली रोड पर राजेंद्र कुमार की फर्नीचर दुकान है। सोमवार की रात दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दूर-दूर तक वहां कोई आबादी नहीं है जिसके बाद लपटें उठती देख पलिया खुर्द के ग्रामीण और अन्य लोग जब पहुंचे तो दुकान से भीषण लपटें उठती देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और फायरब्रिगेड को बुलाया।
फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। देर रात करीब दो-तीन घंटा आग बुझाने में लगे। आग से लाखों रुपये का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि दुकान मालिक की तबियत खराब है और वह इलाज कराने गए हैं, जबकि दुकान भी बंद रहती है। फिलहाल पुलिस ने आग लगने की सूचना दुकान स्वामी को दे दी गई है।