{"_id":"63f2640e4fb54597fa090da3","slug":"fire-broke-out-in-the-godown-in-lakhimpur-kheri-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान
Sun, 19 Feb 2023 11:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:31 PM IST
सार
रकेहटी गांव में एक ठेकेदार के गोदाम में रविवार रात अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे तारकोल आदि में आग लगने से इलाके में दहशत मच गई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन थाना क्षेत्र के रकेहटी गांव में एक ठेकेदार के गोदाम में रविवार रात अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे तारकोल आदि में आग लगने से इलाके में दहशत मच गई। तारकोल होने से देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिससे आए पास के दुकानदार भी सकते में आ गए। आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए।
विज्ञापन
दुकानदारों व कस्बा के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आग ने घर के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग कैसे लगी इसका कारण नहीं पता चल पाया है। उधर निघासन पुलिस ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था लेकिन गांव वालों ने उससे पहले आग पर काबू पा लिया। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन