{"_id":"677acdf9f32e0bd1410d911b","slug":"fire-breaks-out-in-restaurant-burning-employee-jumps-from-first-floor-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-136553-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रेस्टोरेंट में लगी आग, जलता कर्मचारी पहली मंजिल से कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रेस्टोरेंट में लगी आग, जलता कर्मचारी पहली मंजिल से कूदा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के विलोबी मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में दोपहर करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तंदूर पर काम करने वाला एक कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। कर्मचारी ने खुद को बचाने के चक्कर में पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान युवक की रीढ़, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
शनिवार की दोपहर विलोबी हाल स्थित बाइट्स एंड बियॉंड रेस्टोरेंट में सिधौली निवासी प्रियांशु 26 तंदूर पर काम करता है। दोपहर बाद अचानक रेस्टोरेंट में गैस लीक होने के चलते आग लग गई। आग की चपेट में आने से प्रियांशु बुरी तरह से जलने लगा। खुद को बचाने के चक्कर में प्रियांशु ने रेस्टोरेंट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान वह नीचे फर्श पर जा गिरा, नीचे गिरने से प्रियांशु बुरी तरह से घायल हो गया।
अचानक मचे शोर-शराबे से मार्केट के तमाम व्यापारी और अन्य लोग एकत्र हो गए। किसी तरह प्रियांशु को बचाया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालात देखते हुए घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट के मालिक सुनील बत्रा ने बताया कि रेगुलेटर लगाते समय आग लगी है। आग में प्रियांशु नाम का कर्मचारी झुलस गया है। बेटे के साथ लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा है। वहां उसका इलाज किया जा रहा है।