फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire and the clamor of old banquet

हवन और कन्या भोज की रही धूम

Wed, 21 Oct 2015 07:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 21 Oct 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
Fire and the clamor of old banquet
नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ मां के महागौरी के साथ सिद्धदात्री स्वरूप की पूजा की। देवी भक्तों ने उपवास रखकर घरों में हवन किया। बहुत से लोगों ने मंदिरों में जाकर सामूहिक हवन पूजन में हिस्सा लिया। नवरात्र के समापन पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी रही। अनेक श्रद्धालुओं ने हवन के बाद कन्या भोज और भंडारे का अयोजन किया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन संकटादेवी मंदिर में सुबह से देेर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की ओर से स्थापित देवी मां महालक्ष्मी की प्रतिमा के दर्शन किए। इस बीच मंदिर में सुबह से ही सामूहिक हवन पूजन का कार्यक्रम शुरू हो गया था जो दिन भर जारी रहा। हवन के बाद महिलाओं ने कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोज कराया। पूरे दिन संकटादेवी मंदिर में मेला लगा रहा। इससे पहले रात में हुए देवी जागरण में भजन गायकों के साथ श्रद्धालुओं ने भी मां का गुणगान किया।
विज्ञापन

स्थानीय जयदेव संगीत विद्यालय में बनाए गए सार्वजनिक पूजा पंडाल में स्थापित मां कालरात्रि की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं ने बुधवार को सामूहिक हवन किया। इसके बाद कन्याओं को भोज कराने के बाद भंडारे का आयोजन किया। यह भंडार देर शाम तक जारी रहा। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन विमल श्रीवास्तव, देवाशीष मुखर्जी, संजीव जौहरी आदि के सहयोग से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के शीतलादेवी मंदिर में भी बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। यहां सुबह से हवन पूजन और कन्या भोज की धूम रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में देवी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। प्राचीन वंकटादेवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में दिन भर हवन पूजन, कन्या भोज समेत धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा।
पलियाकलां। नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर मंदिरों में काफी भीड़भाड़ रही।  शहर के पांडे बाबा मंदिर, दुर्गा मंदिर, रामजानकी मंदिर, कालरात्रि मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इसके साथ ही जहां मूर्ति स्थापना हुई है वहां पर भी मां दुर्गा की पूजा की गई। साथ ही घरों में लोगों ने व्रत रखकर मां गौरी की पूजा अर्चना की। उधर क्षेत्र के मझगईं, भीरा, मटहिया, बोझवा, गौरीफंटा, संपूर्णानगर, महंगापुर, नौगवां, चंदनचौकी सहित आसपास कस्बों में माता कालरात्रि की पूजा की गई।
मूड़ा सवारान। गांव भैंठिया में 13 अक्तूबर से हो रहे मां दुर्गा पूजा समारोह में मां वैष्णो दरबार सजाया गया, जिसका समापन हवन, पूजन और विशाल भंडारे के साथ कर दिया गया। हवन में पं योगेश मिश्र ने यजमान हरदयाल वर्मा, अशर्फीलाल यादव, अंकुर मौर्य, रामसिंह यादव, कामता प्रसाद कश्यप, संजय कश्यप, अभिषेक वर्मा आदि से मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां डलवाई। इसके बाद हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर तमाम भक्त मौजूद रहे।
तिकुनियां। कस्बे में स्थित सुथना देवी मंदिर पर अष्टमी के दिन महागौरी के पूजन के बाद भंडारा हुआ। दुर्गा महोत्सव में ज्योतिषाचार्य पं. हेमंत कुमार शर्मा ने हवन कराया रात में संपन्न हुए जागरण में शिव बारात की झांकी देख श्रद्धालु झूम उठे।
यहां कस्बे के व्यापारी पवन जैन, अजय जैन, धीरज मित्तल, नेतराम चौधरी, धनश्याम गर्ग, सुनील बंसल, अजय जैन, विजय जैन, घनश्याम गर्ग समेत तमाम लोग मौजूद रहे। मेला मैदान पर मनाए जा रहे दुर्गा महोत्सव में रात में देवी जागरण हुआ। यहां कई झांकियों का प्रदर्शन हुआ।
खीरी टाउन। कस्बे में मां भगवती का 25वां विशाल जागरण हुआ। इसमें रात भर भक्तों ने मां के जयकारे लगाए। दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया।
मातारानी के जगराते में रात भर झूमे श्रद्धालु
बांकेगंज।
  बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में चल रहे 28वें दुर्गा पूजा समारोह के दौरान मंगलवार रात मां दुर्गा के विशाल जागरण का आयोजन हुआ।  इसमें मुरादाबाद से आए शिप्रा एंड पार्टी के कलाकारों ने आर्केस्ट्रा और  हारमोनियम की मनोहारी धुनों पर मां के भजनों का गायन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु रात भर झ़ूमते रहे। इस बीच पार्टी के कलाकारों ने मातारानी के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की झांकियों का मंचन किया गया। जहां हजारों  की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे  लगाए। शिप्रा एंड पार्टी के कलाकारों ने श्री गणेश वंदना के साथ रात्रि जागरण का  शुभारंभ किया। इसके बाद प्यारा सजा मां दरबार भवानी, मां मुरादें पूरी कर दे और चलो बुलावा आया है सरीखे भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगराते में रात्रि 12 बजे के बाद कलाकारों ने राधाकृष्ण, शिव-पार्वती, मां काली तांडव, शिव तांडव और मां दुर्गा की झांकियां दिखलाई गईं। बुधवार भोर में मां की आरती, हवन और प्रसाद वितरण के साथ जागरण का समापन हुआ। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल,  पुरोहित कुसुम शास्त्री, सेवादार सतीश चंद्र गोयल, विनोद गोयल, विपिन  शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद माहेश्वरी, पवन माहेश्चरी, घनश्याम माहेश्वरी,  केके मिश्र, रामेश्वर दयाल अग्रवाल, नेतराम गोयल, महेश नरायन सेठ, विनोद  सिंह, रामसंजीवन संख्वार, हरिकिशन अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में  श्रद्धालु मौजूद रहे। बुधवार की सुबह पूजा स्थल पर सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया। पुरोहित कुसुम शास्त्री ने मातारानी की पूजा अर्चना के बाद भोग लगाया। पूजा पंडाल में सुबह 10 बजे  कन्याभोज के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कराया कन्याभोज
मैलानी। 
नवरात्र के आखिरी दिन रामनवमी पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता यादव ने अपने आवास पर  हवन-पूजन कराया और उसके बाद कन्याभोज कराकर कन्याओं से आशीर्वाद लिया। इस  मौके पर सपा नेता नरेश यादव भी मौजूद रहे।

शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन आज
दुर्गा पूजा समारोह के समापन पर गुरुवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन के पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी। मूर्तियों को शारदानगर ले जाकर पवित्र शारदा नदी में विसर्जित किया जाएगा। बांकेगंज में सुबह नौ बजे  मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। मूर्तियों का विसर्जन खीरी ब्रांच नहर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed