फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR lodged against Bar Association president in blanket distribution dispute

Lakhimpur Kheri News: कंबल वितरण विवाद में बार एसोसिएशन अध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Sun, 18 Jan 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Bar Association president in blanket distribution dispute
पलियाकलां। तहसील परिसर में कंबल वितरण का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने बार एसोसिएशन पलिया के अध्यक्ष और उनके साथियों के खिलाफ अभद्रता, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा आदि गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लेखपाल रजनीश कुमार सिंह की तहरीर के अनुसार, वह पात्र व्यक्तियों के लिए आवंटित कंबलों को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त कर ऑटो रिक्शा में लदवा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मेनरो वहां पहुंचे और ऑटो चालक से उलझ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि जब लेखपाल ने हस्तक्षेप किया तो अध्यक्ष ने उन पर कंबल चोरी का बेबुनियाद आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन को गालियां देनी शुरू कर दीं। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और लेखपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। लेखपाल का आरोप है कि पूर्व में किसी अवैध कार्य को करने से मना करने के कारण अध्यक्ष उनसे रंजिश मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप कुमार मेनरो व उनके अज्ञात साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप मेनरो का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। कंबल की हेराफेरी की जा रही थी। पकड़ में आई तो लेखपाल ने खुद को बचाने के लिए यह झूठे आरोपों की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed