फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR filed against three minors including four year old child in assault case

खीरी पुलिस का कारनामा: मारपीट के मामले में चार साल के मासूम समेत तीन नाबालिगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 27 Jun 2023 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 05:36 PM IST
सार

मारपीट के मामले में एक दूसरे ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में तीन नामजद आरोपी नाबालिग हैं। इनमें एक की उम्र चार साल ही है। 

विज्ञापन
FIR filed against three minors including four year old child in assault case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पुलिस का अजब कारनामा सामने आया है। खीरी थाना पुलिस ने सोंठपुर गांव के निवासी चार वर्षीय मासूम बालक को मारपीट के मामले में आरोपी बना दिया। सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खीरी पुलिस पर आरोप लगाए।

विज्ञापन


पत्नी और बच्चों सहित एसपी दफ्तर पहुंचे सोंठपुर निवासी कृष्णपाल ने बताया कि 18 जून को गांव के ही शिवराम, सुरेंद्र, नरेंद्र आदि से बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था। उसने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

विज्ञापन

पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप 

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने थाना पुलिस से सांठ-गांठ कर कृष्णपाल, उसकी पत्नी विनीता, 16 वर्षीय बेटी, कृष्णपाल के 12 वर्षीय बेटे व चार साल के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। कृष्णपाल ने खुद को बेकसूर बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मामा बना दरिंदा: आठ साल के भांजे से कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर मार डाला; नाड़े से घोंटा था गला

खीरी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है। उम्र का पता न होने से दोनों पक्ष के मुकदमे में नाबालिगों के नाम शामिल हैं। एक पक्ष एसपी के पास पहुंचा है। विवेचना में सभी के नाम हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed