{"_id":"649ab874dd733b201e0c6e2a","slug":"man-killed-his-eight-year-old-nephew-after-failing-in-misdeed-2023-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामा बना दरिंदा: आठ साल के भांजे से कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर मार डाला; नाड़े से घोंटा था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा बना दरिंदा: आठ साल के भांजे से कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर मार डाला; नाड़े से घोंटा था गला
Tue, 27 Jun 2023 05:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:26 PM IST
सार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में आठ साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई थी। 24 जून को सुबह उसका शव मक्के के खेत में मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया तो मृतक के परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मासूम का हत्यारा उसका सगा मामा निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुई आठ साल के बच्चे की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मासूम की हत्या उसके सगे मामा ने गला घोंटकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी युवक मासूम के घर में ही रहता था।
विज्ञापन
कुकर्म की कोशिश में नाकाम होने पर युवक ने मासूम के ही अंडरवियर के नाड़े से उसका गला घोंट दिया था। इसके बाद वह शव को मक्के के खेत में छोड़कर उसके ही घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'हत्या कर गायब कर दूंगा लाश' : युवक ने शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, अब पीड़िता को दे रहा धमकी
विज्ञापन
23 जून की रात उझानी का रहने वाला आठ वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया था। इसके अगले दिन 24 जून को सुबह बरी बाईपास के पास मक्के के खेत में उसका शव मिला था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया।
पूछताछ में कबूला गुनाह
सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को ले जाने वाले का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने इस मामले में बच्चे के सगे मामा को सोमवार की रात पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल लिया। हत्यारोपी ने बताया कि वह 15 साल से अपने बहनोई के घर में ही रह रहा था।ये भी पढ़ें- सुसाइड नोट में छलका दर्द: 'मेरे मरने की वजह मेरी बीवी' जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार करा देना
उसकी शादी नहीं हुई है। वह अपने भांजे को कुरकुरे दिलाने के बहाने जंगल में ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि मामले में 21 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि मुकदमे का ट्रायल जल्द हो सके।