फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR against BJP leaders who created ruckus in Kotwali

Lakhimpur Kheri News: कोतवाली में हंगामा करने वाले भाजपा नेताओं पर एफआईआर

Thu, 04 Apr 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
FIR against BJP leaders who created ruckus in Kotwali
लखीमपुर खीरी। सांसद की रिश्तेदार के साथ छेड़खानी, अभद्रता के मामले में आरोपी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा करना भाजपा नेताओं को भारी पड़ गया। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में एक भाजपा नेता को नामजद करते हुए 15 नेताओं पर अज्ञात में मुकदमा लिखा है। इन सभी पर आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस वीडियो के जरिये पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की देर रात एक सांसद की रिश्तेदार ने दरोगा पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। कार्रवाई में हो रही देरी को देखते हुए पीड़िता ने सदर विधायक को मामले की जानकारी दी। इस पर सदर विधायक योगेश वर्मा समर्थकों के साथ देर रात कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए थे। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठकर आरोपी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे थे।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी दरोगा, उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं जिले में आचार संहिता के साथ धारा 144 लागू है। ऐसे धरना देने पर भी प्रतिबंध है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी को कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धारा-144 के उल्लंघन में प्रदीप वर्मा नाम के भाजपा नेता को नामजद करते हुए 15 अज्ञात नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन की नहीं हो सकी कार्रवाई
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने आरोपी दरोगा को निलंबित करने की चुनाव आयोग से अनुमति मांगी। घटना के पांच बीत जाने के बाद भी अभी तक चुनाव आयोग की ओर से निलंबन के लिए हरी झंडी नहीं मिली है। सूत्र बताते हैं कि अधिकारी आरोपी दरोगा की मदद कर रहे हैं, इसी के चलते अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed