{"_id":"56e95e4e4f1c1b5c608b463a","slug":"finance-minister-removed-the-symbolic-bier-burnt-effigies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली, पुतला फूंका
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सराफा कारोबारियों की हड़ताल 15वें दिन जारी
सराफा व्यवसायियों ने लगाई दिल्ली की दौड़
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों की हड़ताल बुधवार को 15वें दिन भी जारी रही। कारोबारियों ने वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। अर्थी सराफा बाजार चौराहे से निकलकर रानीगंज, हीरालाल धर्मशाला से मेन रोड, कचहरी रोड होते हुए मिश्राना चौराहा पहुंची। यहां कारोबारियों ने नारेबाजी करते हुए वित्तमंत्री का पुतला फूंका।
सराफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर सराफा मंडी में एकत्र हुए। वहां लखीमपुर खीरी सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में एक सभा हुई जिसमें दिल्ली कूच के बारे में विचार विमर्श किया गया। तय हुआ कि सभी सराफा दिल्ली पहुंचकर 17 मार्च को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में हिस्सा लेंगे। इससे पहले सराफा व्यापारियों ने चौराहे पर सब्जी बेचकर विरोध जताया था। शाम को मशाल जुलूस निकाला था।
आत्मशरण गुप्ता, राकेश गुप्ता, आलोक रस्तोगी, मनोज सहगल, गोपालजी गुप्ता, संजय गुपता, अतिन गर्ग, अतुल रस्तोगी, हर्ष सेठ, दिलीप खत्री, सचिन गुप्ता, सुमित गुप्ता, केके गुप्ता, राकेश शाहू, अनुपम तिवारी, हरीश्याम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, नीरज रस्तोगी, नितिन रस्तोगी, सुरेश अग्रवाल, विकास रस्तोगी, गोविंद गुप्ता, नरेंद्र मोहन गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ मेंं धरना स्थल पर सराफा कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी ने दिल्ली में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलन के सफल होने की आशा व्यक्त की है। संचालन करते हुए राम मोहन सोनी ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में देश के कोने- कोने से सराफा व्यवसायी शामिल होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, श्यामनरायन सोनी, श्याम राजपूत, विवेक गुप्ता, चंदन सेठी, दिनेश राजपूत, संदीप सोनी, महेश सोनी, मनीश राजपूत, सहदेव लाल, मनोज गुप्ता, दीपक राजपूत, आनंद सोनी, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।