{"_id":"69e3dfddb883bf23850c99b5","slug":"finance-companys-action-was-termed-as-robbery-youth-detained-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173160-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फाइनेंस कंपनी की कार्रवाई को बताया लूट, युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फाइनेंस कंपनी की कार्रवाई को बताया लूट, युवक हिरासत में
Sun, 19 Apr 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
धौरहरा। क्षेत्र में शनिवार सुबह दिनदहाड़े बाइक व नकदी लूट की वायरल खबर जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि बाइक फाइनेंस कंपनी ने उठाई थी और सूचनाकर्ता ने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
भारतीय स्टेट बैंक में क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य करने वाला पलिया निवासी कुनाल गुप्ता शनिवार सुबह बाइक से धौरहरा आ रहा था। इसी दौरान धौरहरा-शारदा नगर मार्ग पर घुरघुट्टा मोड़ के पास उसने दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उनसे बाइक और पांच हजार रुपये लूट लेने की सूचना सोशल मीडिया पर डाल दी। साथ ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी।
सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जांच शुरू की तो कुनाल ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन तलाशी के दौरान उसकी जेब से फाइनेंस कंपनी की रसीद, 3200 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद हो गया। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के लोगों से भी बात कर पुष्टि की। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सोनकर ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद