फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Finally got success...Leopard captured in cage

Lakhimpur Kheri News: आखिरकार मिली कामयाबी... पिंजरे में तेंदुआ कैद

Thu, 10 Oct 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Finally got success...Leopard captured in cage
वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ   स्रोत : वन विभाग
धौरहरा। वन रेंज के ग्रंट-12, धूसाखुर्द घोसियाना और धौरहरा में चहलकदमी करने वाला तेंदुआ बुधवार को आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

तेंदुआ दुघट्टा, धौरहरा, सुजईकुंडा व धूसाखुर्द घोसियाना क्षेत्र में कई छुट्टा पशुओं और कुत्तों को निवाला बना चुका था। तीन माह से तेंदुए की दहशत के कारण ग्रामीण खेतों पर नहीं जा पा रहे थे। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चार दिन पहले जोगी बाबा स्थान धौरहरा के पास खेतों में पिंजरा लगाया था। बुधवार सुबह तेंदुआ उसी पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग का यह अभियान 45 दिन तक चला। वन विभाग के मुताबिक, तेंदुआ नर है। उसकी उम्र करीब तीन वर्ष है। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि 45 दिन तक चले ऑपरेशन तेंदुआ के बाद सफलता हासिल हुई है। तेेेंदुए की चहलकदमी के आधार पर पिंजरों की जगह बदली जाती थी। बुधवार सुबह वयस्क नर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे दुधवा जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed