फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fierce collision between magic vehicle and bus in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: मैजिक और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत, बालक समेत पांच लोगों की मौत

Sun, 26 May 2024 02:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 May 2024 02:41 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा रोड पर नकहा क्षेत्र के चहमलपुर में भीषण हादसा हो गया। मैजिक और रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत में बालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Fierce collision between magic vehicle and bus in Lakhimpur Kheri
Lakhimpur Kheri Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर दो बजे मैजिक और रोडवेज बस की आमने-सामने की भिड़ंत में बालक समेत पांच सवारियों की मौत हो गई, जबकि आठ सवारियां घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए और चालक अपने केबिन में फंस गया। केबिन काटकर चालक को निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसा ओवरटेक करने और तेज रफ्तार की वजह से हुआ।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने आठ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीन गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ से सैकड़ों की संख्या में वाहनों के पहिये थम गए। बस और मैजिक सवारियों में चीख पुकार मची रही। पुलिस अफसरों ने किसी तरह हालात संभाले और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रोडवेज की अनुबंधित बस लखीमपुर से बहराइच जा रही थी, जबकि मैजिक लखीमपुर आ रही थी। दोनों वाहन जैसे ही हाईवे पर चहमलपुर के पास पहुंचे, तभी मैजिक के ओवरटेक करने की वजह से दोनों वाहन आमने-सामने से भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इनकी हुई मौत 
हादसे में मोनिस पुत्री अच्छन बेग निवासी ईसानगर, अमन पुत्र जितेंद्र निवासी जसवंतनगर खमरिया, रिजवान पुत्र सुहान निवासी सिसैया धौरहरा, बुधराम पुत्र रामधन निवासी राजापुर बनकटवा मोतीपुर बहराइच के अलावा एक 30 साल के अज्ञात युवक की मौत हो गई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में अफसरों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

ये हुए घायल
आठ घायलों में संदीप पुत्री रामप्रवेश निवासी बहराइच, आकाश निवासी रामऔतार निवासी बहराइच, रमेश पुत्र काले निवासी राजापुर बहराइच, शशिकला पत्नी जितेंद्र निवासी जसवंत नगर खीरी, शत्रोहन निवासी लखनऊ, पंकज पुत्र सोहन लाल निवासी धौरहरा, अभिनन्दन पुत्र पंचराम निवासी राजापुर व आकाश शामिल हैं। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीन को लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed