फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Field staff negligence in supervision after the death of tigers in Dudhwa Tiger Reserve

दुधवा टाइगर रिजर्व: निगरानी के बजाय दफ्तरों में फील्ड स्टाफ; चार बाघों की मौत के बाद भी लापरवाही

Fri, 23 Jun 2023 03:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jun 2023 03:24 PM IST
सार

दुधवा में बीते दिनों हुई बाघों की मौत के बाद भी वन्यजीवों की निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है।दुधवा प्रशासन ने फील्ड स्टाफ को दफ्तरों से अटैच कर रखा है। कई डिप्टी रेंजर, वन रक्षक दफ्तरों में बैठकर फाइलें निपटा रहे हैं। 

विज्ञापन
Field staff negligence in supervision after the death of tigers in Dudhwa Tiger Reserve
दुधवा में बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में 40 दिन के अंदर चार बाघों की अस्वाभाविक मौतों के बाद सबसे ज्यादा सवाल वन और वन्यजीवों की निगरानी पर उठे हैं। इसके बावजूद दुधवा प्रशासन ने फील्ड स्टाफ को दफ्तरों से अटैच कर रखा है। कई डिप्टी रेंजर, वन रक्षक दफ्तरों में बैठकर फाइलें निपटा रहे हैं। वहीं, निगरानी अब भी सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन


डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात उपेंद्र श्रीवास्तव पिछले 10 साल से दुधवा के पलिया मुख्यालय पर तैनात हैं। वन दरोगा कपिल मिश्र और विक्रम सिंह दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन कार्यालय से अटैच हैं। वन रक्षक संतोष फील्ड डायरेक्टर के कार्यालय में लंबे समय से संबद्ध हैं। इसी तरह किशनपुर सेंक्चुरी के मैलानी के रेंजर आरके शर्मा, डिप्टी रेंजर वीपी सिंह, वन दरोगा जगदीश प्रसाद, आरएस राना को हटाकर दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया स्थित उपनिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इश्क में 'वीरू' बनना पड़ा भारी: प्रेमिका के बात न करने पर कॉलेज की छत पर चढ़ा था प्रेमी, अब फंसा मुश्किल में
विज्ञापन
विज्ञापन


बफर जोन मैलानी के रेंजर साजिद हसन डिप्टी रेंजर अनुज रंजन, उत्तर निघासन के रेंजर बलवंत बहादुर सिंह, वन दरोगा मुशीर अहमद, वन दरोगा पुष्कर सिंह सिंह, वन दरोगा सोनू भारती को डीटीआर बफर जोन कार्यालय में काम कर रहे हैं। जबकि रेंजों पर फील्ड स्टाफ का टोटा है।

तैनाती दूसरे जिलों में, वेतन दुधवा से

दुधवा टाइगर रिजर्व में तैनात वन्यजीव रक्षक संध्या वर्मा वन विभाग के प्रदेश मुख्यालय पर तो दूसरी वन्यजीव रक्षक शबाना सहारनपुर में तैनात हैं। दोनों का वेतन दुधवा टाइगर रिजर्व से निकल रहा है। इनके अलावा हेमा पटेल समेत दो महिला वन्यजीव रक्षक दुधवा के पर्यटन सेल में तैनात है।

हाल ही में दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया है। स्टाफ की संबद्घता के बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी करने के बाद व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। यदि फील्ड स्टाफ कार्यालयों में तैनात है, तो उसका अटैचमेंट खत्म कराकर फील्ड में तैनात किया जाएगा।- ललित वर्मा, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed