फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend filed FIR against the lover who created ruckus in the college

इश्क में 'वीरू' बनना पड़ा भारी: प्रेमिका के बात न करने पर कॉलेज की छत पर चढ़ा था प्रेमी, अब फंसा मुश्किल में

Fri, 23 Jun 2023 02:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jun 2023 02:32 PM IST
सार

युवक ने बुधवार को करीब पांच घंटे तक कॉलेज में ड्रामा किया था। वह बोतल में पेट्रोल भरकर कॉलेज की चौथी मंजिल पर चढ़ गया था और आत्मदाह की धमकी देने लगा। बृहस्पतिवार को उसके खिलाफ प्रेमिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Girlfriend filed FIR against the lover who created ruckus in the college
प्रेमिका से मिलने कानपुर से बरेली पहुंचा था प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर स्थित फार्मेसी कॉलेज की छत पर वीरू बनकर हंगामा करना युवक को महंगा पड़ गया। प्रेमिका द्वारा ब्लॉक करने पर कानपुर के युवक योगेश यादव ने बुधवार को कॉलेज में करीब पांच घंटे हंगामा किया था। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। बृहस्पतिवार को छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कानपुर के मोहल्ला श्याम नगर थाना चकेरी निवासी योगेश यादव और शहर की लड़की वहां के एक ही स्कूल में कक्षा नौ से साथ-साथ पढ़े थे। दोनों के बीच प्यार हो गया। लड़के ने इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दी और डेयरी पर काम करने लगा। वहीं, छात्रा ने फरीदपुर के एक कॉलेज में डीफार्मा में प्रवेश ले लिया। 

विज्ञापन

छात्रा ने किया था ब्लॉक 

दूर रहने पर दोनों की मोबाइल फोन पर चैट और वीडियो कॉलिंग के जरिये बातें होती थीं। मंगलवार को युवक ने छात्रा को कई बार कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद छात्रा ने उसे कॉल किया तो युवक ने कॉल रिसीव न करने की वजह पूछी। इस पर झगड़ा हो गया। इसके बाद छात्रा ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP : छह लड़कों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कराई तो घर पर हमला; पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव

 

बुधवार सुबह करीब सात बजे प्रेमी युवक कानपुर से सीधे कॉलेज पहुंच गया। वह अपने बैग में बोतल में पेट्रोल भरकर लाया था। उसने छात्रा से बात करने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने बात नहीं की। इसके बाद वह कॉलेज की चौथी मंजिल पर चढ़ गया। कहने लगा कि यदि प्रेमिका उससे बात नहीं करेगी तो वह आत्मदाह कर लेगा।

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

युवक ने करीब पांच घंटे तक ड्रामा किया। छात्रा के रोने पर स्टाफ ने समझाकर उसे शांत कराया और ऑफिस में बैठाया। इधर, स्टाफ ने पुलिस को सूचित कर आरोपी को बमुश्किल छत से उतारा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाया। बृहस्पतिवार को छात्रा की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed