फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fever

रहें सावधान, दबे पांव डेंगू, मलेरिया कर सकता है वार

Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
fever
लखीमपुर खीरी। जिले में डेंगू और मलेरिया भले ही नियंत्रण में दिख रहा हो लेकिन जरा सी असावधानी आपको दिक्कत में डाल सकती है और कभी भी बुखार दबे पांव आपको गिरफ्त में ले सकता है। सावधानी बरतें क्योंकि मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अगर पिछले साल को देखें तो इस बार फिलहाल कुछ राहत है और मच्छरजनित बीमारियां नियंत्रण में दिख रहीं हैं। लेकिन जरा सी असावधानी से हालात भयावह हो सकते हैं। कोरोना के साथ बुखार घातक हो सकता है।
विज्ञापन

पिछले दो सालों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की कम संख्या के लिए अधिकारी गंबूसिया मछली को वजह बता रहे हैं। वर्ष 2019 में मलेरिया, फाइलेरिया और डेंगू का प्रकोप देखकर तत्कालीन सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने जिला प्रशासन के सहयोग से गंबूसिया मछली तालाबों में डलवानी शुरू कीं। अब तक पांच हजार से अधिक तालाबों में ये मछली डलवाई जा चुकी है। बावजूद इसके चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे असावधानी न बरतें, जरा सी लापरवाही दिक्कत पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
वर्ष मलेरिया डेंगूू,
2016 194 31
2017 148 26
2018 187 23
2019 209 62
2020 78 37
2021 70 06
(ये आंकड़े 17 सितंबर तक के हैं।)
.
समान लक्षण बढ़ा सकते हैं मुसीबत
डॉक्टर बताते हैं कि बुखार आने पर अक्सर लोग मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा लेते हैं या फिर गांव और कस्बे में झोलाछाप को दिखाकर दवाएं ले लेते हैं। झोलाछाप बुखार का कारण जाने बिना दवा खिलाते रहते हैं। ऐसे में यदि बुखार कोरोना की वजह से हुआ तो पीड़ित की जान को खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बुखार को नजरअंदाज न कर सरकारी अस्पताल में दिखाकर गंभीरता से इलाज कराएं।

........
डेंगू और मलेरिया के केस कम होने के संभावित कारण
- कोरोना संक्रमण काल में साफ सफाई पर जोर
- ब्लीचिंग छिड़काव से मच्छरों की संख्या में आई कमी
- लोगों का घरों में अधिक रहना
- कोरोना काल में बीमारियों को लेकर अधिक सतर्कता बरतना
- जिले के तालाबों में गंबूसिया मछली का डाला जाना
..........
इस तरह बचाव कर रहें सुरक्षित
- घर के आसपास पानी न इकट्ठा होने दें।
- गमलों एवं कबाड़ में पानी न जमा होने दें।
- कूलर का पानी सप्ताह में बदलते रहें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- घर की खिड़कियों में जाली लगवाएं।
- मच्छर भगाने वाले सुरक्षित उपाय करें।
- शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहने।
.........
कोरोना काल में बीमारियों को लेकर लोग बेहद सतर्क हुए हैं। निरंतर सफाई अभियान और सेनिटाइजेशन होने से मच्छरों की संख्या में भी कमी आई है। यही वजह है कि गतवर्षों की अपेक्षा इस बार डेंगू, मलेरिया काफी नियंत्रण में हैं। हालांकि बुखार आदि को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर जांच कराकर इलाज कराएं। बुखार को नजर अंदाज करना मुसीबत बन सकता है।
-डॉ. संतोष मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed