{"_id":"64e25deae3dfafec7509416b","slug":"fever-is-wreaking-havoc-platelets-are-also-decreasing-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-4132-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बुखार बरपा रहा कहर, प्लेटलेट्स भी हो रहे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बुखार बरपा रहा कहर, प्लेटलेट्स भी हो रहे कम
विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ केद्र निर्मर्लनगर में मरीज देखते डाक्टर
लखीमपुर खीरी। शहर से लेकर गांवों में बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पीड़ित मरीज प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में भी इनकी भरमार है। रविवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में भी इनकी संख्या सबसे ज्यादा रही। डॉक्टर बताते हैं कि इनकी जांच कराने पर प्लेटलेट्स भी कम निकल रहे हैं। इससे लोगों में डेंगू का डर बना हुआ है। हालांकि ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार आने पर स्वयं दवा न लेकर अस्पताल आकर दिखाएं, जिससे सही इलाज हो सके।
रविवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में भी बुखार पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा रही। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र गोटैयाबाग में 66, निर्मलनगर में 70 और नौरंगाबाद में करीब 50 मरीज पहुंचे। इनमें आधे से ज्यादा संख्या बुखार पीड़ितों की रहीं। कुछ ऐसा ही आलम रोजाना आने वाले मरीजों का रहता है। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के डॉ. एके राज बताते हैं कि बारिश इस समय वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है।
मलेरिया और डेंगू बुखार का भी खतरा रहता है। ऐसे में जांच कराने पर अधिकतर बुखार पीड़ितों के प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं, लेकिन डेंगू और मलेरिया बुखार नहीं निकल रहा है। बुखार आने पर मेडिकल से दवाएं लेकर अपने आप सेवन न करें। सरकारी अस्पताल आकर जांच कराएं, जिससे बीमारी की पहचान कर इलाज हो सके। जिला अस्पताल में मलेरिया एवं डेंगू से लेकर अन्य तमाम जांच की सुविधा नि:शुल्क है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल एवं सीएचसी पर जांच की सुविधा मौजूद
जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होने का मतलब यह नहीं है कि मरीज को डेंगू बुखार है। हर तरह के बुखार में प्लेटलेट्स कम हो सकते हैं। बुखार के रोगियों की मलेरिया आदि की जांच के लिए सीएचसी पर सुविधा है। जिला अस्पताल में डेंगू की एलाइजा जांच नि:शुल्क है।
मलेरिया व डेंगू मरीज की स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी सूचना
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि यदि किसी मरीज में मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों की पुष्टि होती है, तो पैथालॉजी एवं निजी अस्पताल संचालकों को इसकी सूचना कार्यालय पर देनी होगी। उन्होंने बताया कि सूचना देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।