{"_id":"67cb422f07c0ecf2000d0da1","slug":"festival-special-train-will-run-between-lalkuan-and-kolkata-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-140790-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लालकुआं से कोलकाता के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लालकुआं से कोलकाता के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी समर स्पेशल ट्रेनफाइल फोटो
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे होली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लालकुआं से काेलकाता के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन तीन फेरे के लिए चलाएगा। ये ट्रेन लालकुआं से चलकर मैलानी होकर संचालित होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जोनल कार्यालय गोरखपुर के मुख्य यात्री और परिवहन प्रबंधक की ओर से इस आशय का एक पत्र छह मार्च को जारी हुआ है। पत्र के मुताबिक ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता त्योहार स्पेशल ट्रेन 13 से 27 मार्च के बीच तीन फेरों के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।
लालकुआं से दोपहर 13:35 बजे छूटकर मैलानी से 18:30, गोला से 18:55, लखीमपुर से 19:42, सीतापुर से 21:35 बजे छूटकर अगले दिन शुक्रवार को रात 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05059 15 से 29 मार्च तक तीन फेरों के लिए कोलकाता से प्रत्येक शनिवार सुबह 5:00 बजे छूटकर अगले दिन रविवार को सीतापुर से 08:40 बजे, लखीमपुर से 09:42, गोला से 10:08, मैलानी से 10:30 बजे छूटकर शाम पौने चार बजे लालकुआं पहुंचेगी।