{"_id":"6a5a735e5e6bd519420d5227","slug":"fertilizers-are-available-in-the-committees-but-the-server-is-not-supporting-the-farmers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-180139-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: समितियों में खाद, लेकिन सर्वर नहीं दे रहा किसानों का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: समितियों में खाद, लेकिन सर्वर नहीं दे रहा किसानों का साथ
Fri, 17 Jul 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/धौरहरा। जनपद में खाद संकट के बीच सर्वर की समस्या ने किसानों और समिति संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खाद वितरण का फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी ठप रहा।
सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण समितियों पर यूरिया और डीएपी का वितरण नहीं हो सका। पूरे दिन इंतजार के बाद किसानों को बिना यूरिया लिए लौटना पड़ा। जनपद में 144 समितियां हैं, लेकिन चार दिनों से खाद का वितरण प्रभावित है। शुक्रवार को पड़ताल में सामने आया कि धौरहरा, खमरिया, महेवागंज, फूलबेहड़, मितौली, बेहजम, औरंगाबाद, मैगलगंज, कुशवाहापुर, बलिया बुजुर्ग, गोला आदि समितियों पर किसानों को खाद न मिलने से लौटना पड़ा। हालांकि, बीच-बीच में नेटवर्क आने से एक-दो किसानों को खाद मिली, लेकिन अधिकांश मायूस लौटे।
जिले में नेटवर्क की समस्या मंगलवार से बनी है। ई-पॉस मशीनें काम नहीं कर रही हैं। किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सर्वर चालू न होने से खाद नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को सर्वर ठीक होने का दावा किया गया, लेकिन आधे घंटे बाद ही फिर बंद हो गया। मशीन पर अंगूठा न लग पाने से किसान खाद से वंचित रहे।
विज्ञापन
सहायक जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) जुल्फिकार अली ने बताया कि समितियों पर यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण स्टॉक की ऑनलाइन एंट्री नहीं हो पा रही है। ई-पॉस मशीनें भी काम नहीं कर रही हैं, इसलिए वितरण संभव नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 15-20 मिनट सर्वर चला, लेकिन फिर बंद हो गया। तकनीकी समस्या की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। सर्वर ठीक होते ही सभी समितियों पर खाद वितरण शुरू करा दिया जाएगा।