फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father's eyes gouged out, tongue cut off for not giving money for liquor, death on fourth day

Lakhimpur Kheri News: शराब के लिए रुपये न देने पर पिता की आंख फोड़ी, जुबान काटी, चौथे दिन मौत

Wed, 01 May 2024 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Father's eyes gouged out, tongue cut off for not giving money for liquor, death on fourth day
मझगईं के बल्लीपुर में पिता की पिटाई करने वाला आरोपी पुत्र। संवाद
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। बल्लीपुर गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर इकलौते बेटे अटल कुमार ने अपने पिता सतनू गौतम (60) की हत्या कर दी। अटल ने रॉड से सिर पर कई प्रहार करने के साथ ही उनकी आंख फोड़ दी और जुबान भी काट दी। चौथे दिन इलाज के लिए लखनऊ ले जाते वक्त मौत के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सतनू गौतम से अटल ने शुक्रवार रात शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। मां लज्जावती के मुताबिक मना करने पर गुस्साए अटल ने लोहे की रॉड से उनके पति के सिर पर प्रहार करने शुरू कर दिए। वह खून से लथपथ होकर घर में ही गिर गए। फिर चाकू से जुबान काटने के बाद एक आंख भी फोड़ दी। गंभीर हालत में सतनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रुपये न होने पर परिजन हालत गंभीर होने के बावजूद उन्हें घर ले आए। सोमवार को गांव के कुछ लोगों से रुपये का इंतजाम कर देर शाम परिजन उन्हें लेकर लखनऊ रवाना हुए, मगर रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मां लज्जावती की तहरीर पर अटल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed