फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand to stop eviction till investigation of 475 claims

Lakhimpur Kheri News: 475 दावों की जांच तक बेदखली रोकने की मांग

Fri, 02 Oct 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 02 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop eviction till investigation of 475 claims
निघासन तहसील पहुंचे मूड़ाबुज़ुर्ग के किसान। स्रोत : ग्रामीण
निघासन। मूड़ा बुजुर्ग ग्राम पंचायत क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों परिवार बृहस्पतिवार को बैनर लेकर तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम यदुवीर सिंह को 475 दावा फॉर्म, संबंधित दस्तावेज और प्रार्थना पत्र सौंपे। उन्होंने सभी दावों की निष्पक्ष जांच और निस्तारण होने तक बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण राममदरस, जयमुनि ने बताया कि उनके पूर्वज आजादी से पहले से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं और यह उनकी आजीविका का प्रमुख सहारा है। ग्रामीणों ने प्रत्येक परिवार के दावे की व्यक्तिगत सुनवाई और पुराने दस्तावेजों के आधार पर निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से शांतिपूर्ण ढंग से उनकी बात सुनने की अपील की। ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी टकराव के पक्ष में नहीं हैं और कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों के लिए न्यायपूर्ण समाधान चाहते हैं। उन्होंने प्रशासन के साथ सहयोग करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायात मूड़ाबुजुर्ग के कुछ गांव वन विभाग की भूमिनपर बसे हैं, जिन पर वह अधिकार पत्र चाहते हैं। चूंकि इस मामले में शासन स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है। इसलिए ज्ञापन को उचित कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed