{"_id":"68447afff841a1bac20b8d81","slug":"father-and-daughter-died-in-a-road-accident-woman-seriously-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147692-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद
मैगलगंज। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार को अवैध कट पर दिलदहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इसमें पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में पहले सीएचसी महोली इसके बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के गांव अमरैया निवासी अशनीश (35) अपनी पत्नी पम्मी और तीन वर्ष की बेटी प्रियांशी के साथ बाइक से नेशनल हाईवे के इदलापुर गांव स्थित पंप से पेट्रोल भराकर निकले थे। पंप के सामने बने अवैध कट से होकर हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान सीतापुर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही टोयोटा इनोवा कार ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को तत्काल सीएचसी महोली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अशनीश और बच्ची प्रियांशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी पम्मी को गंभीर हालत में सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि यह परिवार मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र स्थित सरैयां विलियम गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज ने बताया कि आरोपी वाहन चालक को इनोवा गाड़ी समेत कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
अवैध कट पर होती हैं अक्सर घटनाएं
पंप के सामने बना अवैध कट आए दिन लोगों की जिंदगियां निकल रहा है। हादसों के बाद कई बार अखबार व सोशल मीडिया पर इस अवैध कट की खबरें प्रकाशित हुईं। जब इस बावत एनएचएआई के अधिकारी प्रशांत बाजपेई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व एनएचएआई की टीम कट बंद करवाने गई थी, लेकिन लोकल स्तर पर ग्रामीणों के विरोध के कारण कट बंद नहीं हो सका। एनएचएआई ने एडमिनिस्ट्रेशन को पत्राचार कर अवगत कराया है। शीघ्र ही सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे।
ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
- बकरीद पर ननिहाल जा रहा था तालिब
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। बकरीद पर बाइक से ननिहाल जा रहे युवक की खुटार मार्ग पर ट्रक से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला ईदगाह निवासी सगीर अहमद का 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तालिब बाइक से अपने एक साथी के साथ हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव दतेली में अपनी ननिहाल जा रहा था। दतेली गांव के निकट पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई।
हादसे में मोहम्मद तालिब की मौत हो गई वहीं उसके साथी को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बकरीद के मौके पर हुए हादसे से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मचा है।
शारदा बैराज पर खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
महेवागंज/ शारदानगर। रिश्तेदारी से घर लौट रहा बाइक सवार युवक शारदा बैराज पर खंभे से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
निघासन क्षेत्र के गांव झौवापुरवा निवासी चुन्नालाल का 24 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शुक्रवार सुबह रिश्तेदारी में गया था। रात करीब 9:00 बजे वह घर लौट रहा था। इस बीच किसी तरह बाइक अनियंत्रित होकर शारदा बैराज पर लगे सिल्ट रिजेक्टर खंभे में टकरा गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद