फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fast food and tobacco consumption contribute to increased gum disease

Lakhimpur Kheri News: फास्ट फूड और तंबाकू का असर, मसूड़ों की बीमारी बढ़ी

Fri, 03 Apr 2026 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fast food and tobacco consumption contribute to increased gum disease
लखीमपुर खीरी। बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और दांतों की सही देखभाल में लापरवाही के चलते पायरिया (मसूड़ों की गंभीर बीमारी) तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में इस बीमारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की दंत रोग ओपीडी में प्रतिदिन करीब 45 से 50 मरीज मसूड़ों से खून आना, सूजन, दर्द और मुंह से बदबू की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। दंत चिकित्सक डॉ. इंद्रेश रजावत के अनुसार पायरिया की शुरुआत सामान्य सूजन से होती है, लेकिन समय पर इलाज न होने पर यह गंभीर रूप ले लेती है। इससे दांत कमजोर होकर हिलने लगते हैं और गिर भी सकते हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान और अधिक मीठा खाने की आदत इस बीमारी को बढ़ावा देती है। पहले यह समस्या बुजुर्गों में अधिक देखी जाती थी, लेकिन अब युवा और मध्यम आयु वर्ग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। इसका मुख्य कारण फास्ट फूड का बढ़ता चलन और दांतों की नियमित सफाई में लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन बातों का रखें ध्यान
दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें
हर तीन माह में दांतों की जांच कराएं
संतुलित आहार लें
तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाएं
मसूड़ों से खून या मुंह की दुर्गंध को नजरअंदाज न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed