{"_id":"6505f8abe17bbaf7ab0ea354","slug":"farming-on-the-edge-of-forest-is-a-challenge-anger-among-farmers-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-5874-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जंगल किनारे खेती करना चुनौती, किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जंगल किनारे खेती करना चुनौती, किसानों में रोष
विज्ञापन
बेलरायां हाथी से ग्राम भूलनपुर में रोदी गई धान की फसल
बेलरायां/ तिकुनिया। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उत्तर निघासन वनरेंज बेलरायां के आसपास रहने वाले लोग हर रोज खतरों का सामना कर रहे हैं। कभी जंगली हाथी, तो कभी बाघ उनकी मुश्किल बढ़ाते हैं। बृहस्पतिवार की रात भूलनपुर गांव में जंगली हाथियों के हमले में पांच किसानों के घायल होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
जंगल से सटे गांव भैरमपुर, भेडौरी, भूलनपुर, डांगा, कड़िया, बेलापरसुआ, बेलरायां के किसानों को जंगली जानवरों से खतरों के बीच खेती किसानी करने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को घटना ग्राम भूलनपुर में किसानों की कई एकड़ गन्ना और धान फसल की फसल को जंगली हाथियों के झुंड ने रौंदकर नष्ट कर दिया। किसानों ने मुख्यमंत्री से वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाने और नुकसान हुई फसलों का पूरा मुआवजा देने की मांग की है।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11:00 बजे ग्राम भूलनपुर के किसानों को सूचना मिली कि उनके खेत में हाथियों का झुंड गन्ना धान की फसलों को नष्ट कर रहा है। 20-25 किसान लाठी-डंडाें से लैस होकर रात करीब 1:30 बजे खेत पर पहुंचे और हाथियों काे खदेड़ने की कोशिश की। पटाखे दगाकर शोर मचाया। इस पर हाथी भड़क गए और ग्रामीणों को दौड़ा लिया। रामपाल के बाएं पैर को कुचलकर दिया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
रेंजर भूपेंद्र सिंह ने रामपाल को इलाज के लिए 5000 रुपये दिए हैं। इस बीच भगदड़ में गांव निवासी गोचाली वर्मा के हाथ में चोट आयी, अंकुर वर्मा की पीठ में चोट आई है। सर्वेश वर्मा के पैर में चोट आई है मोहित वर्मा को अंदरूनी चोट आई हैं। संजय वर्मा की पीठ में चोट आई है। आंशिक रूप से घायलों को इलाज के लिए अभी एक पैसा भी नहीं दिया गया। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पैसा दिया जाएगा।
किसान नेता गुरमीत सिंह ने कहा वन्य जीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण और फसलों की सुरक्षा के लिए हाथियों को जंगल में खदेड़ दिया गया है। इसके अलावा टीम गश्त कर रही है। कागजी कार्यवाही पूरे होने पर घायल रामपाल को शासन की ओर से करीब 100000 रुपये की धनराशि दी जाएगी।