{"_id":"63d42153b4fcec1ba51bce19","slug":"farmers-wrote-a-letter-with-blood-to-the-chief-minister-lakhimpur-news-bly511361067-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किसानों ने मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किसानों ने मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चीनी मिल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने अपने खून से मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखकर एसडीएम को सौंपा है।
पत्र में कहा गया है कि बकाया गन्ना भुगतान और गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल मांग को लेकर दो जनवरी से गन्ना विकास समिति में अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह सहकारी गन्ना विकास समिति गोला में चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता भी हुई थी। सात करोड़ रुपये तत्काल और गणतंत्र दिवस के बाद प्रतिदिन 5 करोड़ की दर से 10 दिन में 50 करोड़ भुगतान करने की सहमति बनी थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह 6 करोड़ 71 लाख रुपये भेजा गया।
चीनी मिल प्रबंधन अपनी बात से मुकर कर टालमटोल कर रहा है। इससे किसानों में रोष है। मुख्यमंत्री संज्ञान लें किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र हो सके। क्रमिक अनशन पर रजनीश मिश्र, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, ताराचंद शुक्ल, सचिन कुमार, श्रवण कुमार यादव रहे। इस मौके पर कपिल सरदार, अक्षर सिंह, राजेश कुमार, मोहम्मद हाशिम, दुलीचंद वर्मा, सूर्य प्रसाद, बाल गोविंद वर्मा, रामलाल, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।