{"_id":"62990dac0f35c415066f4c91","slug":"farmers-were-blown-away-after-seeing-tigers-drinking-water-on-tubewells-lakhimpur-news-bly4869879136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर बाघों को पानी पीता देख किसानों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल पर बाघों को पानी पीता देख किसानों के उड़े होश
विज्ञापन
Farmers were blown away after seeing tigers drinking water on tubewells
ममरी। मोहम्मदी क्षेत्र के सुंदरपुर-अयोध्या पुर गांव के बीच बृहस्पतिवार सुबह गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान के ट्यूबवेल पर दो बाघ पानी पीने जा पहुंचे। इन्हें देखते ही किसान के होश उड़ गए। ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर ग्रंट के पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा ने बताया कि सुंदरपुर के किसान राजेंद्र कुमार, मंजेश, दिनेश बृहस्पतिवार सुबह सुंदरपुर,अयोध्या पुर गांव के बीच पाइपलाइन से गन्ने की सिंचाई कर रहे थे।
इसी बीच वहां पर दो बाघ एक साथ पानी पीने आ पहुंचे और पाइप को पंजे से फाड़ कर पानी पीने लगे। बाघों को ट्यूबवेल के पास खड़े देख किसानों के होश उड़ गए और वह बेहोश होकर गिर पड़े। खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों के शोर मचाने पर दोनों बाघ नदी की झाड़ी में घुस गए।
गांव वालों का कहना है कि काफी दिनों के बाद दो बाघ एक साथ विचरण करते देखे गए हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने बाघ के पगचिह्न मिलने की पुष्टि कर बताया कि बाघ वहां पानी पीने आए होंगे। उन्होंने किसानों को सतर्क रहकर काम करने की सलाह दी है।