फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers to sell paddy wandering

धान बेचने के लिए भटक रहे किसान

Mon, 26 Oct 2015 06:38 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 26 Oct 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers to sell paddy wandering
सरकारी धान खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो गई हैै, जिसके लिए जिले भर में 105 क्रय केंद्र खोलने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। तस्वीर इसके उलट कुछ और ही है। राजापुर मंडी स्थित क्रय केंद्रों पर बैनर-कांटे लगे हैं, लेकिन सन्नाटा पसरा हुआ हैै। केंद्र पर न किसान हैं और न ही धान।
विज्ञापन

जबकि मंडी में ही आढ़तियों के फड़ पर धान के ढेर लगे हुए हैं। सुदूर गांवों से आने वाले किसान अपनी उपज को आढ़तियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं, क्योंकि दिवाली के मद्देनजर किसानों को पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन

राजापुर मंडी में विभिन्न एजेंसियों के तीन क्रय केंद्र खोले गए हैं, जहां सोमवार को सन्नाटा पसरा मिला। एफसीआई और कर्मचारी कल्याण निगम का क्रय केंद्र बंद मिला। जबकि विपणन शाखा के केंद्र पर कर्मचारी मिले। तीनों केंद्रों पर धान का एक दाना नहीं मिला। वहीं आढ़तियों के फड़ पर धान के ढेर लगे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों के माध्यम से अब तक लक्ष्य 129640 मीट्रिक टन के विपरीत सिर्फ 1043 मीट्रिक टन धान खरीद की गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक यह खरीद 85 किसानों से हुई है। लक्ष्य केे सापेक्ष यह धान खरीद एक फीसदी से भी कम है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि एजेंसियां किसानों से धान खरीदने में रुचि नहीं ले रहीं हैं। जो खरीद हुई है, ज्यादातर बड़े किसानों से की गई हैै। छोटे और लघु किसानों को क्रय केंद्र पर धान बेचना परेशानी का सबब बना हुआ है।
सरकारी क्रय केंद्र पर धान का समर्थन मूल्य 1450 रुपये है। जबकि मंडी में आढ़ती एक हजार से 1200 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीद कर रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
मैगलगंज क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी किसान रिषपाल सिंह राजापुुर मंडी में सोमवार को अपना धान बेचने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके इलाके में सरकारी क्रय केंद्र ही नहीं खुला है, जिससे उन्हें लखीमपुर मंडी में धान बेचने के लिए आना पड़ा। यहां भी क्रय केंद्र पर धान नहीं बिका, बल्कि आढ़ती के पास बेचा।
नकहा क्षेत्र के गांव चाउपुर निवासी किसान अमर सिंह ने बताया कि हमारे इलाके में क्रय केंद्र अभी शुरू नहीं हुए हैं। दिवाली नजदीक है, इसलिए पैसे की जरूरत को देखते हुए मंडी में धान बेचना मजबूरी हैै। सरकारी रेट से काफी कम दाम पर धान बेचना पड़ रहा है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीवी उत्तम के अनुसार अब धान खरीद में तेजी आएगी। शुरुआत में धान नमी ज्यादा थी, जो मानक के अनुरूप नहीं था। अधिकांश क्रय केंद्र खोले जा चुके हैैं। जहां शिकायत मिलेगी, उस क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed