{"_id":"5c48ff747d7fca94f9aefbf041d2abd5","slug":"farmers-till-october-15-registration-will-be-able-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अक्तूबर तक किसान करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अक्तूबर तक किसान करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबी फसल 2015 में वितरित किए जाने वाले प्रमाणित बीजों पर अनुदान डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर (डीबीटी) के तहत आरटीजीएस के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेजा जाएगा। जिन किसानों ने पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए 15 अक्तूबर तक पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002001050 अथवा कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कृषक पंजीकरण फार्म पर आनलाइन पंजीकरण अथवा उपकृषि निदेशक कार्यालय में बैंक पासबुक, खसरा/खतौनी के साथ संपर्क कर पंजीकरण कराया जा सकता है।
जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि रबी फसलों के प्रमाणित बीज सरकारी/अर्धसरकारी/सहकारी संस्थाओं जैसे कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, यूपी एग्रो, उप्र बीज विकास निगम, इफको एवं कृभको आदि के बीज विक्रय केंद्रों के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए लोकवाणी/सामान्य सुविधा केंद्र/ साइबर कैफे पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने दस्तावेज विकास खंड स्तर पर राजकीय कृषि भंडार पर उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने बताया कि बिना पंजीकरण कराए किसी भी किसान को सरकारी/अर्धसरकारी/सहकारी संस्थाओं जैसे कृषि, सहकारिता विभाग, उप्र बीज विकास निगम, इफको एवं कृभकों के बीज विक्रय केंद्रों से बीज उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। गेहूं के प्रमाणित बीजों एवं अन्य प्रमाणित बीजों का वितरण शुरू करा दिया गया है।