Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers stopped weighing sugarcane demanding a bonus of Rs 100

Lakhimpur Kheri News: 100 रुपये बोनस की मांग पर किसानों ने रोकी गन्ने की तौल

Sat, 14 Nov 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped weighing sugarcane demanding a bonus of Rs 100
सचिव को ज्ञापन देते किसान। स्रोत : सोशल मीडिया
अमीरनगर। बलरामपुर ग्रुप की कुंभी चीनी मिल में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों और किसानों ने 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन के नेतृत्व में किसानों ने मिल गेट पर एक घंटे तक धरना देकर गन्ने की तौल बंद करा दी।
विज्ञापन

किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को संबोधित ज्ञापन गन्ना सहकारी समिति गोला के सचिव को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि किसान दिन-रात मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था और चीनी उद्योग को मजबूती देते हैं, लेकिन खेती की बढ़ती लागत से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक, सिंचाई और कृषि मजदूरी का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि किसानों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू ने मांग की कि कुंभी चीनी मिल (बलरामपुर यूनिट) प्रबंधन घोषित गन्ना मूल्य के अतिरिक्त कम से कम 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे। बोनस की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed