फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers stopped weighing alleging shortage

Lakhimpur Kheri News: किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर बंद कराई तौल

Sun, 10 Mar 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped weighing alleging shortage
पलियाकलां। संपूर्णानगर किसान सहकारी चीनी मिल के कबीरगंज क्रय केंद्र पर किसानों ने चार क्विंटल की घटतौली का आरोप लगाते हुए तौल बंद करा दी। गन्ना विकास अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीआई ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया। कांटा सही कराने की बात कही। जिसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन


थाना हजारा के कबीरगंज क्रय केंद्र पहुंचे किसानों का कहना था कि गन्ना भरी ट्रॉली की तौल में चार क्विंटल की घटतौली निकली। दूसरे किसान ने तौल कराई तो उसमें भी घटतौली पाई गई। जिससे किसानों ने हंगामा शुरू करते हुए तौल बंद कराकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि मुख्य गन्ना अधिकारी को फोन लगाते रहे लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या सुनीं। जिसपर पता चला कि कांटा खराब होने की वजह से तौल में कमी आई है। कांटा ठीक कराने के निर्देश देने के बाद किसान शांत हुए। इस बारे में मुख्य गन्ना अधिकारी उदयभान सिंह ने बताया कि कांटे में 50-60 किलो का अंतर था, एक दिन पहले ही कांटा खराब होने का नोटिस लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो किसान हंगामा कर रहे थे, वह पूरनपुर की तरफ के थे और उनका गन्ना भी नहीं था। एससीडीआई द्वारा कांटा सही कराकर तौल शुरू करा दी गई है। एससीडीआई राजेश सिंह ने बताया कि घटतौली की सूचना पर वह मौके पर गए थे और जांच कराई तो कांटे में खराबी निकली, जिसको ठीक कराया गया है। किसान भी जांच से संतुष्ट हैं बाकी घटतौली का मामला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed