{"_id":"69cc0494a2a7b30597085f79","slug":"farmers-stage-protest-in-gola-over-rakesh-tikaits-arrest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171705-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर गोला में किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर गोला में किसानों का धरना
Tue, 31 Mar 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
निघासन कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे किसान। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। भुवनेश्वर में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर रात किसान संगठनों ने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेता दिलबाग सिंह संधू के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।
किसानों ने कहा कि राकेश टिकैत की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और किसानों की आवाज दबाने का प्रयास है। इस मौके पर दिलबाग सिंह संधू, शिवेंद्र सिंह मोनू, बलवीर सिंह, राहुल, गुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जसविंदर सिंह, रणधीर सिंह और हरपाल सिंह मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया था, जो करीब दो घंटे बाद समाप्त हो गया।
इधर, राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि ओडिशा की राजधानी में किसान 22 मार्च से पैदल यात्रा कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत उनके समर्थन में जा रहे थे, तभी भुवनेश्वर पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया, जिससे उत्तर प्रदेश के किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन
-- -- -- --
रिहाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
निघासन। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही किसानों ने सोमवार शाम कोतवाली पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले किसान नेता और कार्यकर्ता निघासन चौराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू किया। इसके बाद आक्रोशित किसान नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही टिकैत को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धरने में किसान नेता जसपाल सिंह पल्ला, तहसील अध्यक्ष प्रगट सिंह, कुलविंदर सिंह, जयमल सिंह, बलदेव सिंह बिल्ला समेत कई किसान मौजूद रहे। संवाद