{"_id":"6611a93e90b9203ebe056976","slug":"farmers-should-not-sell-wheat-at-prices-lower-than-msp-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-117403-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एमएसपी से कम दाम पर गेहूं न बेचें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एमएसपी से कम दाम पर गेहूं न बेचें किसान
विज्ञापन
मंडी का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव आलोक कुमार-स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। मंडी में गेहूं की आवक बढ़ाने और एमएसपी से कम मूल्य पर फसल न बेचने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए शनिवार को खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार मंडी पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों से वार्ता की।
डिप्टी आरएमओ संतोष पटेल ने बताया कि शनिवार को खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने राजापुर मंडी में बने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्रों पर उपस्थित किसान बलविन्दर कौर, नक्षत्र सिंह, जसविंदर कौर, रंजीत सिंह आदि से बातचीत करते हुए क्रय केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल तौलवाए जाने के 24 से 48 घंटे के भीतर हर हाल में भुगतान किया जाए। बता दें कि इस बार 156 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिसमें 54 क्रय केंद्रों पर 780 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है। साथ ही जिले के सात हजार किसानों ने पंजीकरण भी कराया है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि मंडी में एमएसपी से कम फसल न बिके, इसका ध्यान रखा जाए।