{"_id":"570fa32f4f1c1be52a4a6ac1","slug":"farmers-bsagapur-power-sub-station-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बसैगापुर बिजली उपकेंद्र घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बसैगापुर बिजली उपकेंद्र घेरा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-बिजली न मिलने से प्रभावित हो रही फसलों की सिंचाई
उपकेंद्र पर तैनात बिजली कर्मियों पर लगाया मनमानी का आरोप
बसैगापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े सुंदरवल इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। समय से बिजली न मिलने के कारण क्षेत्र के किसानों की फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। जिससे क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। गुरुवार को नाराज किसानों ने बसैगापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया तथा बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान मांग की कि उन्हें निर्धारित शेड्यूल से बिजली सप्लाई की जाए। जिससे वे अपनी फसलों की सिंचाई कर सकें।
किसानों ने दिन में करीब 11 बजे बसैगापुर उपकेंद्र का घेराव किया। किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि उपकेंद्र पर बिजली उपलब्ध होने के बावजूद कर्मचारी सप्लाई नहीं करते। 24 घंटे में सिर्फ तीन या चार घंटे ही बिजली मिल पाती है। जिससे न सिर्फ सिंचाई प्रभावित हो रही है, बल्कि महंगे दाम पर डीजल खरीद कर सिंचाई करने को मजबूर हो रहे हैं। पड़रिया खुर्द निवासी हरजिंदर सिंह, मनिंदर सिंह आदि किसानों का आरोप है कि वह कई बार बिजली विभाग के अफसरों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी शिकायत की अनदेखी की जा रही है। इस दौरान हरजिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, जगजीत सिंह, हरिंदर सिंह, सुखपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, सोनू सिंह, हरदीप सिंह समेत तमाम किसान मौजूद रहे।