फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers are troubled by shortage of urea

Lakhimpur Kheri News: यूरिया की किल्लत से किसान परेशान

Mon, 19 May 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled by shortage of urea
गोला गोकर्णनाथ। जेठ के महीने में जब गन्ने की फसल में कल्ले निकलते हैं, उस समय यूरिया की अधिक जरूरत होती है, लेकिन बाजार में यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

इस समय गन्ने के अलावा दलहनी फसलों के पोषण के लिए यूरिया की जरूरत है। बावजूद इसके नगर के अधिकतर खाद विक्रेताओं की दुकानों से यूरिया नदारद है। केवल मोहम्मदी मार्ग स्थित एक दुकान पर ही यूरिया उपलब्ध है, लेकिन वहां भी किसानों को मजबूरी में यूरिया के साथ पेस्टीसाइड और अन्य कृषि उत्पाद खरीदने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि एक ओर फसलें सूखने के कगार पर हैं, तो दूसरी ओर जबरन शर्तें थोपी जा रही हैं। किसान लोकेश गुप्ता ने बताया कि खेतों में गन्ने के कल्ले कमजोर हो रहे हैं। अगर एक-दो दिन में यूरिया नहीं मिला तो फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed