फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers' anger erupted over fertilizer and seed shortage

Lakhimpur Kheri News: खाद-बीज किल्लत पर किसानों का फूटा गुस्सा

Fri, 27 Mar 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers' anger erupted over fertilizer and seed shortage
गन्ना विकास समिति की वार्षिक बैठक में मौजूद समिति पदाधिकारी। संवाद
संपूर्णानगर। पीलीभीत गन्ना विकास लिमिटेड के परिसर में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हंगामेदार रही। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान गन्ना किसानों और संचालकों ने खाद-बीज की किल्लत समेत कई समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। एक प्रस्ताव को लेकर चेयरमैन और राघवपुरी के संचालक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में सचिव गंगाराम यादव ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा और आगामी सत्र 2026-27 का आय-व्यय प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष 4.18 करोड़ की आय, 3.67 करोड़ के खर्च के बाद करीब एक करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने गन्ना आपूर्ति के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में 47.31 लाख और 2024-25 में 47.72 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति हुई। वहीं वर्तमान सत्र 2025-26 में अब तक 40 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति हो चुकी है।
सुमेरनगर के किसान अब्दुल बहाव ने बैठक की तिथि पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जुमे की नमाज, रामनवमी और नवरात्र के बीच बैठक बुलाना उचित नहीं था। किसान लल्लन गोंड ने राघवपुरी, कबीरगंज, खजुरिया और पुरानी चक्की के बंद गोदामों को 15 दिन में शुरू कराने की मांग की। विशेनपुरी के किसान रामसिंह ने खाद-बीज पर पुरानी सब्सिडी और कर्ज व्यवस्था बहाल करने की बात कही।
ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी मिथलेश पांडे ने बताया कि बीज के लिए किसान 15 दिन पहले सुपरवाइजर के पास नाम दर्ज कराएं, ताकि ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर वितरण हो सके। उधार और कर्ज को उन्होंने समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया।
छोटे किसानों ने समय से पर्ची न मिलने की समस्या भी उठाई। अंत में चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने स्टाफ की कमी स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

इस मौके पर उपसभापति इंद्रदीप सिंह बटन, पूर्व चेयरमैन दिलावरजीत सिंह, मुख्य गन्ना अधिकारी उदयभान सिंह, उपसभापति शिव कुमार, संचालक नसीब सिंह, हरविंदर सिंह, सूर्यपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed