फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers accused of throwing away Aadhar card, expressed anger

Lakhimpur Kheri News: आधार कार्ड फेंकने का किसानों ने लगाया आरोप, जताया रोष

Thu, 17 Jul 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers accused of throwing away Aadhar card, expressed anger
मझगईं के त्रिलोकपुर समिति में किसानों ने फाड़ी आधार कार्ड की प्रति। स्रोत किसान
मझगईं। त्रिलोकपुर सहकारी समिति में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। यूरिया और डीएपी के लिए किसान भटक रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। किसानों के आधार कार्ड की काॅपी तक फेंक देते हैं, जिससे किसानाें में रोष है। किसानों ने डीएम से मामले में जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


किसान करीब एक महीने से नौगवां स्थित त्रिलोकपुर साधन सहकारी समिति पर सुबह से शाम तक भूखे प्यासे लाइन में लगकर खाद पाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं, लेकिन शाम तक उनको खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों का आरोप है कि किसी दिन समिति के कर्मचारी किसानों पर तरस खाकर एक बोरी खाद दे देते हैं तो कभी ताला बंदकर चले जाते हैं। इससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंगापुरवा निवासी किसान जगमोहन ने बताया कि रोजाना खाद लेने के लिए सुबह से आ जाते हैं, मगर एक बोरी खाद तक नहीं मिलती। इससे धान की फसल प्रभावित हो रही है। कोठिया निवासी विजय पाल ने बताया कि 15 दिन से समिति के चक्कर काट रहे हैं, मगर खाद नहीं मिल रही। किसान धर्मपाल चैधरी, बबलू सिंह, ओम प्रकाश नाग, मुन्ना, यशोदा देवी, शाहिद आदि ने कहा कि अगर उनको खाद नहीं मिलती है तो वह डीएम के पास जाकर ज्ञापन देकर समस्या उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में समिति सचिव राजेश कुमार ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। आधार कार्ड हमारे कर्मचारियों ने नहीं फेंका होगा। आरोप गलत है और जिस हिसाब से खाद आ रही है उसी हिसाब से किसानों को खाद का वितरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed