फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer narrowly escapes tiger attack

Lakhimpur Kheri News: बाघ के हमले में बाल-बाल बचा किसान

Mon, 06 Feb 2023 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer narrowly escapes tiger attack
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेहडा मुल्तान में रविवार सुबह अपने खेत में गन्ने की छिलाई करने गया किसान बाबूराम राठौर बाघ के हमले में बाल-बाल बचा। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने बाघ के गन्ने में मौजूद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बेहडा मुल्तान के प्रधान प्रतिनिधि गौरव वर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, खोखाय के राम राखन आदि ने बताया कि बाबूराम राठौर रविवार सुबह गांव के उत्तर स्थित अपने खेत में गन्ना छील रहे थे उसी वक्त गन्ने में मौजूद बाघ ने उन पर छलांग लगा दी। बाघ को देखते ही उनके होश उड़ गए और वह गश खाकर गिर पड़े। पड़ोस के खेत में गन्ना छील रहे लोगों के शोर मचाने, आग जलाने पर बाघ फिर गन्ने में घुस गया।
विज्ञापन

गांव के कई लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। प्रधान की सूचना पर पहुंचे महेशपुर रेंज के फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव, नरेंद्र वर्मा आदि वन कर्मियों को ग्रामीणों ने बताया कि यह बाघ कई दिनों से बेहडा मुल्तान और चठिया मदनी गांव के बीच विचरण करते देखा जा रहा है। वन कर्मियों ने पटाखे लगाकर गन्ने के आसपास कांबिंग की लेकिन बाघ गन्ने में छिपा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बाघ के गन्ने में मौजूद होने की पुष्टि करते हुए गांव वालों को सतर्क रहने गन्ने की छिलाई समूह बनाकर सावधानी से करने की सलाह दी है। यहां से जंगल की दूरी 7 किलोमीटर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed