{"_id":"5995c7b44f1c1b2a518b45ff","slug":"farmer-drowns-in-sharada-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा बंधे में किसान की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा बंधे में किसान की डूबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/सुंदरवल।
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से घिरे गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर गांव निवासी एक युवक की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसकी लाश बरामद होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थाना फूलबेहड़ के गांव श्रीनगर निवासी मुन्ना लाल भार्गव का 26 वर्षीय पुत्र मोहन बंधे के पास खेत देखने गया था। देर शाम वापस लौटते समय रपटापुल पर चल रहे बाढ़ के बहाव में बह कर डूब गया। जानकारी होते ही घरवालों ने पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की। अंधेरा होने से ढूंढने में दिक्कत आई। गुरुवार सुबह नदी में जाल आदि डालकर फिर तलाश शुरू की गई। करीब सात बजे मोहन का शव पानी से बरामद हुआ। शव देख परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।