{"_id":"6ad5c462e954133cfe0a6fa7","slug":"farmer-dies-after-coming-into-contact-with-an-earthing-wire-in-lakhimpur-kheri-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग तार में उतरा करंट, चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग तार में उतरा करंट, चपेट में आने से किसान की मौत
Mon, 19 Oct 2026 12:49 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:49 PM IST
सार
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में गोसाइनपुरवा गांव निवासी किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह सोमवार सुबह खेत में घास काट रहे थे। तभी बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग तार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
छैल बिहारी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत में घास काटते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा पड़ोसी गांव हुसैनपुरवा सिसैया के पश्चिम स्थित खेत में हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गोसाइनपुरवा गांव निवासी छैल बिहारी उर्फ छैलू (45) सोमवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। खेत में लगे बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग तार में करंट उतर आया था। इसकी चपेट में आने से छैल बिहारी बुरी तरह झुलस गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।