फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer attacked by tiger in front of his wife in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पत्नी के सामने किसान पर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Mon, 03 Nov 2025 12:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 12:57 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाघ ने एक किसान पर हमला कर दिया, जिससे किसान गंभीर घायल हो गया। घटना उस वक्त हुई, जब किसान अपने खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Farmer attacked by tiger in front of his wife in Lakhimpur kheri
घायल किसान और साथ उनके परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल से सटे खेत में सोमवार को सुबह गन्ने की छिलाई करने गए खरेहटा गांव निवासी राम नरायन (47 वर्ष) पर बाघ ने हमला कर दिया। इससे राम नरायन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बांकेगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


घायल राम नरायन ने बताया कि जब घटना हुई तो उनकी पत्नी भी साथ में थी। आसपास के खेतों में अन्य किसान भी थे। बाघ ने जब राम नरायन पर हमला किया तो उन्होंने हिम्मत कर बाघ को धक्का दे दिया। उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के अन्य लोग भी हल्ला करते हुए दौड़े। इस पर बाघ वहां से भाग गया। उधर, बाघ के हमले की घटना के बाद इलाके में दहशत है। वन विभाग को सूचना दी गई है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed