{"_id":"640cadfecc7b1736c000cb24","slug":"farewell-was-done-after-solving-six-cases-of-quarrel-between-husband-and-wife-lakhimpur-news-c-4-1-90196-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पत्नी-पत्नी के बीच झगड़े के छह मामले सुलझाकर कराई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पत्नी-पत्नी के बीच झगड़े के छह मामले सुलझाकर कराई विदाई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसपी कार्यालय परिसर में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवादों का निपटारा कराया गया, जिसमें छह मामलों में सुलह समझौता कराके पति-पत्नी में विवाद को समाप्त कराया गया। इसके बाद दंपति की विदाई कराई गई।
परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी निरीक्षक असलम अली व परार्मशदाताओं द्वारा पति-पत्नी के बीच झगड़े के 19 मामलों की सुनवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसपी कार्यालय परिसर में माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को पति-पत्नी व ससुराली पक्षों के मध्य पारिवारिक विवादों में मनमुटावों व कलह को सुलह समझौते से निस्तारण कराने का कार्य किया जाता है।
नौ मामलों में अत्याधिक मनमुटाव होने के कारण सुलह के लिए समय चाहा गया है। जिस कारण उन्हें पुन: 25 मार्च को सुलह के लिए बुलाया गया है। शेष चार मामले न्यायालय में लंबित होने के कारण सुलह नहीं हो सकी है। छह मामलों का सुलह समझौते का प्रयास कराने वालों में प्रभारी निरीक्षक असलम अली, काउंसलर किरन अग्रवाल, नीति गुप्ता, कुसुम गुप्ता व कय्यूम जरवानी के सहयोग से किया गया। इस दौरान एसआई सुमन बाला मिश्रा, आरक्षी भावना तिवारी भी मौजूद रहीं।