{"_id":"69de889960910dca750283d6","slug":"farewell-to-kharmas-the-sound-of-shehnai-will-start-resonating-from-today-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-172810-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खरमास की विदाई, आज से गूंजने लगेंगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खरमास की विदाई, आज से गूंजने लगेंगी शहनाई
Wed, 15 Apr 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
पं. रामदेव मिश्र शास्त्राी।
बांकेगंज। खरमास के चलते एक माह से बंद पड़े शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्य अब फिर शुरू होने जा रहे हैं। 15 मार्च से सहालग का दौर थम गया था, लेकिन बुधवार को खरमास की विदाई के साथ ही एक बार फिर बैंड-बाजा और बरात की रौनक लौट आएगी।
छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पं. रामेदव मिश्र शास्त्री ने बताया कि 15 मार्च को खरमास शुरू हुआ था, जो 14 अप्रैल में समाप्त हो रहे हैं। इस दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिसके साथ ही सनातन परंपरा में शुभ लग्न और मुहूर्तों की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, विवाह समारोहों का सिलसिला 15 अप्रैल से शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि बैशाख माह में मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही घरों में मांगलिक कार्यक्रमों की धूम फिर से देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
-- -विवाह की तिथियां-- --
अप्रैल : 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
मई : 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
जून : 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
जुलाई : 1, 2, 3, 4