फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fardhan team and Khalsa club won the league match

फरधान टीम और खालसा क्लब ने जीता लीग मैच

Sun, 04 Jul 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fardhan team and Khalsa club won the league match
युवा क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेला गया चौथा लीग मैच
विज्ञापन

फरधान। युवा क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को चौथा लीग मैच खेला गया, जिसमें फरधान की टीम और खालसा क्लब ने अपने अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
फरधान कस्बे में युवा क्रिकेट टूर्नामेंट लीग मैच खेला जा रहा है। पहला लीग मैच फरधान और सकतापुर टीम के बीच खेला गया। फरधान टीम के कप्तान अखिल प्रताप सिंह ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। सधी गेंदबाजी के आगे सकतापुर टीम 12 ओवर में 77 रन ही बना सकी। सकतापुर टीम के शानू मिश्र ने 30, प्रद्युमभन मिश्र ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन

फरधान टीम के शुभम् एवं सुमित ने दो-दो व मनप्रीत ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरधान टीम के अकील एवं अमन बाजपेयी ने शानदार बल्लेबाजी करते 59 रन की साझेेदारी की। दो विकेट खोकर फरधान टीम ने 6.4 ओवर में 78 रन बनाकर मैच जीत लिया। फरधान टीम के अकील अहमद मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा लीग मैच धौरहरा खुर्द और खालसा क्लब के बीच हुआ। धौरहरा टीम के कप्तान डीके ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। खालसा क्लब टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 130 रन बनाए। खालसा टीम के शमशेर सिंह ने 46 और सार्थक ने 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धौरहरा खुर्द टीम 12 ओवर में 121 रन पर आउट हो गई। इस तरह खालसा क्लब एवं फरधान टीम ने फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed