{"_id":"62795e8abad2cc2edd52e4c9","slug":"fardhan-s-station-in-charge-inspector-suspended-lakhimpur-news-bly484227519","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरधान के थाना प्रभारी निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरधान के थाना प्रभारी निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
आईजी रेंज ने दो सीओ का स्पष्टीकरण किया तलब
फरधान क्षेत्र के एक गांव में बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर हुई कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से हुए दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी की पांचवें दिन भी गिरफ्तारी न होने पर आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। साथ ही थाना फरधान का कुशल पर्यवेक्षण न करने व लापरवाही बरतने के कारण सीओ सिटी संदीप सिंह और पूर्व में सीओ रहे अरविंद कुमार वर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बता दें कि फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच मई 2022 को आठ वर्षीय बालिका को रात में अगवा करके गांव के ही आरोपी सर्वेश कुमार उर्फ भूरे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपी ने बालिका के साथ मारपीट भी की थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। इस मामले में आरोपी सर्वेश कुमार उर्फ भूरे पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस उसे पांच दिन में भी गिरफ्तार नहीं कर पाई।
फरधान थाना पुलिस के साथ ही सीओ सिटी ने आरोपी को गिरफ्तार करने में खास रुचि नहीं दिखाई। इस मामले को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को फरधान के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव का पूरा ब्योरा तलब किया, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आईजी रेंज ने सोमवार की शाम को आदेश जारी कर कहा कि फरधान के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव नाबालिग बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद काफी देर से घटनास्थल पहुंचे। अभियुक्त की गिरफ्तारी भी समय से नहीं कर पाए और इनकी नियुक्ति अवधि में शिथिलता व लापरवाही के कारण थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया। अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करने में लापरवाही व स्वेच्छाचारिता बरती। इस कारण प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव को निलंबित किया गया है। वहीं थाना फरधान का कुशल पर्यवेक्षण न करने व शिथिलता बरतने के कारण सीओ सिटी संदीप सिंह व पूर्व में सीओ सिटी रहे अरविंद कुमार वर्मा का स्पष्टीकरण मांगा गया है।