फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fanfare celebrating the birthday of soft

धूमधाम से मना मुलायम का जन्मदिन

Mon, 23 Nov 2015 12:24 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fanfare celebrating the birthday of soft
जिले में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। लोहिया भवन पर जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव, पूर्व मंत्री बंशीधर राज, पूर्व एमएलसी कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह ने 11 किलो का केक काट कर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि मुलायम सिंह का पूरा जीवन संघर्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सभी विधान सभाओं में 400 से अधिक जगह केक और मिठाई बांटी गई। पार्टी नेताओं ने महिला और जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। गोला में सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, शशांक यादव, परागदत्त गुप्ता ने अस्पताल रोड स्थित कंप कार्यालय पर केक काटा और 2017 में पुन: पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। वहीं पार्टी नेत्री दिव्या सिंह ने भी केक काटा। अमीरनगर में कार्यकर्ताओं ने कंबल बांटे। इस दौरान जिला महासचिव मो. कयूम खां, रामपाल सिंह यादव, चंदन लाल, राजपाल सिंह, तृप्ती अवस्थी, मुन्ना यादव, गुडडू यादव, उदयभान सिंह यादव, संजय गुप्ता, मंजीत सिंह, फैसल खां, प्रदीप गौतम, अन्नू वर्मा, अमित रंजन बरनवाल, उत्तम वर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

क्रय विक्रय समिति लखीमपुर के अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने समिति प्रांगण में केक काटकर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया। जिला यादव महासभा के कार्यक्रम में अध्यक्ष अनूप यादव ने अनाथालय, कुष्ठ अस्पताल सहित कई जगहों पर फल वितरित किया। वहीं स्थानीय निकाय सभासद महासंघ ने नगर पालिका लखीमपुर के सभागार में केक काटा और लड्डू का वितरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महामंत्री राकेश मिश्रा, रविशंकर मिश्र, राशिद पठान, संदीप सिंह, दीपक रस्तोगी, अंशुमान माथुर, नीति टंडन समेत तमाम सदस्य मौजूद थे। धौरहरा के सिसैया चौराहे, खमरिया में पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। वहीं धौरहरा में चेयरमैन राजीव जायसवाल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां के आवास पर हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनंजय उपाध्याय ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उनके विचार कार्यकर्ताओं को बताए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जार्जी, विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी, उपाध्यक्ष जफर अहमद टीटू, रिजवान खान, जावेद अख्तर, ओवेस खान, सयुस विधानसभाध्क्ष एडवोकेट जावेद अख्तर, सपा के वरिष्ठ नेता रेहान खान, कमलेश कुमार, प्रखर जायसवाल आदि सपा नेता उपस्थित रहे। इसके बाद सभी नेताओं ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया। नगर कमेटी ने नामित पालिका सदस्य ताराचंद गुप्ता के कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, सलीम अंसारी, पिंटू चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर ग्राम मरौचा में सयुस विधानसभा सचिव महमूद गाजी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने जन्म दिन धूमधाम से मनाया। नौगवां में विधानसभा उपाध्यक्ष राजू चौरसिया के आवास पर बरातीलाल चौहान, वहीद खां, रवि अहमद आदि कार्यकर्ताओं ने जन्म दिन मनाया। उधर महंगापुर, गदनियां, चंदनचौकी आदि क्षेत्रों में भी कार्यक्रम हुए।
मझगईं। कस्बे में हुए प्रदेश सचिव धनन्जय उपाध्याय और विधानसभा उपाध्यक्ष दिलीप ओझा ने केक काटा। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी, सपा नेता रेहान खां, वहीद खां, बरातीलाल चौहान, अरुण कुमार मौर्या, अरविंद शुक्ला, मुनेश यादव, अनुपम मिश्रा, वाहिद शाह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
गोला गोकर्णीनाथ। यहां हुए कार्यक्रम पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह भदौरिया ने सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए और नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर अनुराग शुक्ला, राजेश शुक्ला, रंजीत कनौजिया, अभय सिंह सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
ममरी। सपा कार्यकर्ताओं ने जनकपुर गांव में अरुण यादव के आवास पर केक काटा। इस मौके पर तुलसीराम यादव, श्रीराम यादव, लालमन यादव, रामसिंह यादव, कृष्ण कुमार, सत्येंद्र सिंह, प्रधान अमर सिंह यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
मोहम्मदी। विधानसभा क्षेत्र और नगर मोहम्मदी सहित पूरे विधान सभा में पार्टी पदाधिकारियों ने जोर.शोर के साथ जन्मदिन मनाया। नगर कमेटी द्वारा जिला सचिव जेड ए उस्मानी के कार्यालय पर विचार गोष्ठी के बाद केक काटा गया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए। मोहम्मदी विधान सभा में बरबर, पसगवां, जेबी गंजए मूड़ा निजामए वनका गांव, दोहक, सिसौरा, बढैय्यां सहित 30 स्थानों पर जन्मदिन पर विचार गोष्ठी के बाद केक काटा गया।
बरबर। यहां हुए कार्यक्रम में नगराध्यक्ष लाला हिकमतुल्ला, नामित सदस्य तौसीफ खां, फूलचंद्र, अजय प्रताप, वली मोहम्मद, लालाराम यादव, मौलाना जलीस, रामकिशोर, जसवंत समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अमीरनगर। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर कस्बे के समाजसेवी व नेता मिर्जा तौकील बेग और उनकी पत्नी जीनत मिर्जा ने क्षेत्र के असहायए निर्धन, बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए।
कुकरा। कसबे में मुजीब खान के आवास पर हुए समारोह में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर नरेश यादव, अनीस, अजीज खां, रामसागर यादव, मुशीर अंसारी, फजलू, छोटे सहित तमाम सफाई मौजूद रहे।
संसारपुर। सपाइयों ने केक काटकर खुशियां मनाई हैं, जहां सुरेशचंद वर्मा, गंगाराम विश्वकर्मा, बीके शर्मा, बादाम सिंह यादव, गौतम यादव, तोखनलाल प्रजापति सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
अलीगंज। कसबे में शत्रोहन अवस्थी के आवास पर मने जन्मदिन में वीरेंद्रपाल सिंह वर्मा, छोटू पांडे, विनीत पांडे, शेखर, गप्पू मिश्रा, शिवसरनलाल पांडे, प्रवीण अवस्थीए बब्बू भारती, देवेंद्र मिश्र सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
निघासन। विधान सभा में सपा विधायक केजी पटेल के नेतृत्व में सपा कार्यालय पर राकेश बाथम, पलिया रोड स्थित इनायत अली के आवास पर युवा कल्याण परिषद प्रतिनिधि आफताब आलम, बेलरायां में संतोष पांडे के आवास पर युवजन सभा जिला महासचिव चमन राणाए लुधौरी में निसार अहमद के आवास पर, बौधिया कलां आदि स्थानों पर केक काटकर उनका जनमदिन मनाया गया। इस दौरान छात्र सभा विधान सभा अध्यक्ष सतेंद्र यादव, ओमप्रकाश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
बांकेगंज। सपा कार्यकत्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर रामभरोसे जायसवाल, वसीम खां, मुकेश जायसवाल, जतन सिंह, अनीस अंसारीए पुष्पेंद्र, रामू यादव सहित तमाम सपा कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
जंगबहादुरगंज। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का जन्म दिन पसगवां और सुखवसा में धूमधाम से मनाया गया। पसगवां में वकीउल्ला सिद्दीकीएनवीस आदि ने मुलायम सिंह का जन्म दिन मनाया।सुखवसा में मुलायम सिंह बालिका इंटर कालेज में सपा पिछङा वर्ग प्रकोष्ठ के विधान सभा अध्यक्ष अरविंद यादव प्रधानाचार्य विश्वारा यादव ने केक काटकर और फल बांटकर मुलायम सिंह का जन्म दिन मनाया।

जन्मदिन पर सफाई अभियान भी चलाया
मैलानी।
सपा मुखिया मुलायम सिंह के जन्मदिन पर चेयरमैन अनीता यादव ने नगर पंचायत कार्यालय में केक काटकर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर सदस्य बाबूराम यादव, राजेश शर्मा, मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर सपा नगर अध्यक्ष हरि प्रकाश मिश्रा के आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सरोज यादव, पूर्व चेयरमैन कल्पना बाजपेई, उनके पति नीरज बाजपेई, सरोज यादव, वीरपाल यादव, डॉ राजाराम, सतीश बाजपेई, हरीश बाजपेई, कैसर जहां सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed