फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family beaten up for protesting against teasing, house burnt down

Lakhimpur Kheri News: छींटाकशी के विरोध में परिवार को पीटा, घर जलाने का आरोप

Tue, 17 Dec 2024 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Family beaten up for protesting against teasing, house burnt down
फूलबेहड़ में घर में आग से जला सामान। गृह स्वामी
महेवागंज/फूलबेहड़। छींटाकशी को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष की दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने घर में आग लगाने का भी आरोप लगाया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एक महिला को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया फूलबेहड़ के राजापुर गांव के मजिस्टर लाल की पड़ोसी हरिबक्श सिंह से रंजिश चल रही है। आरोप है हरबख्श सिंह के घरवालों ने पड़ोसी मजिस्टर के घर की महिलाओं पर कुछ छींटाकशी कर दी। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। ईंट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन

मारपीट में 60 वर्षीय मजिस्टर लाल उनकी 55 वर्षीय पत्नी रानी देवी और बहू किरन देवी लहूलुहान हो गए। आरोप है कि दबंगों ने इसके बाद घर में आग लगा दी। यह देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर एसओ फूलबेहड़ आलोक धीमान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रानी देवी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि मारपीट में पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर विनोद सिंह, ज्ञानू, रानू और हरबख्श सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट, आगजनी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed