फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fake antibiotic drug found in investigation, report will be filed

Lakhimpur Kheri News: जांच में नकली मिली एंटीबॉयोटिक दवा, दर्ज होगी रिपोर्ट

Wed, 10 May 2023 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fake antibiotic drug found in investigation, report will be filed
लखीमपुर खीरी। जिले में नकली दवाओं के धंधे की जड़े दिन पर दिन गहरी होती जा रही हैं। मोटा मुनाफा कमाने के लालच में धंधेबाज लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसका खुलासा सोमवार को आई एक दवा की जांच रिपोर्ट में हुआ है। जांच में एंटीबायोटिक टेबलेट नकली मिली है। ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि संबंधित मेडिकल स्टोर और दवा कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने बताया कि 17 मार्च को शहर के मोहल्ला थरवरनगंज में एक मेडिकल एजेंसी से एंटीबायोटिक टेबलेट सिफिक्जिम और लैक्टिक एसिड 200 एमजी का सैंपल लेकर जांच कराई। जिसकी सोमवार को आई जांच रिपोर्ट काफी हैरान करने वाली निकली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार टेबलेट में दवा की उपलब्धता बिल्कुल नहीं है। सिर्फ एंटीबायोटिक दवा के नाम पर इसकी बिक्री की जा रही थी। उन्होंने बताया कि बीमारी की हालत में इसका सेवन करना या न करना बराबर है। उन्होंने बताया कि टेबलेट में दवा की मौजूदगी न होने के कारण संबंधित फर्म पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed